प्राे. संजय फिर बनेंगे रजिस्ट्रार, डाॅ. अपराजिता कृष्ण कोर्ट के आदेश पर पद से हटी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :15 Feb 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

प्राे. संजय फिर बनेंगे रजिस्ट्रार, डाॅ. अपराजिता कृष्ण कोर्ट के आदेश पर पद से हटी
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में प्राे. संजय कुमार फिर रजिस्ट्रार बनेंगे. शुक्रवार काे हाइकाेर्ट ने रजिस्ट्रार डाॅ. अपराजिता कृष्ण को हटाने और प्रो. संजय कुमार को फिर से बिहार विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाने का निर्देश दिया है. हाईकाेर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि राजभवन और विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश को रद्द कर दिया जाता है, और याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पद पर बहाल किया जाता है. बता दें कि 18 जून 2024 काे राजभवन ने प्राे. संजय की जगह पर डाॅ. अपराजिता कृष्णा काे रजिस्ट्रार नियुक्त किया था, जिसके खिलाफ उन्हाेंने हाईकाेर्ट में याचिका दाखिल की थी. इसमें वर्तमान रजिस्ट्रार की पद संबंधी याेग्यता पर भी सवाल उठाए गए थे. मामले की सुनवाई के बाद पटना हाईकाेर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा था.——- छुट्टी के दिन प्रभार लेने को लेकर बनी रही गहमा-गहमी
शुक्रवार की सुबह ही विश्वविद्यालय और काॅलेजाें से जुड़े लाेगाें काे हाईकाेर्ट के फैसले की जानकारी हाे गयी थी. इसके बाद इस बात की भी चर्चा हाेती रही कि छुट्टी के दिन ही प्राे. संजय कुमार रजिस्ट्रार का दायित्व संभाल लेंगे. कैंपस की गतिविधियाें पर तमाम लाेग बाहर से भी नजर गड़ाए हुए थे. शाम काे प्राे. संजय कुमार के साथ ही डाॅ. अपराजिता कृष्णा सहित अन्य लाेग भी माैजूद रहे. गेस्ट हाउस में बैठक चल रही थी और बाहर लाेगाें के बीच चर्चा जारी थी. कयास लगते रहे कि काेर्ट के आदेश पर प्राे. संजय देर शाम तक प्रभार ले लेंगे. हालांकि विश्वविद्यालय के आधिकारिक सूत्राें ने बताया कि तकनीकी कारणाें से प्रभार ग्रहण नहीं कर सके. वहीं शनिवार को प्रभार ग्रहण करने की बात सामने आयी है. विश्वविद्यालय कैंपस में छुट्टी के बावजूद दाेपहर बाद से शाम तक गहमा-गहमी बनी रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




