छात्र संवाद में विद्यार्थियों ने रखी समस्याएं

Updated at : 18 Feb 2025 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र संवाद में विद्यार्थियों ने रखी समस्याएं

छात्र संवाद में विद्यार्थियों ने रखी समस्याएं

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

बीआरएबीयू में पिछले वर्ष हुए पीजी फोर्थ सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया में छात्रा से पूरा शुल्क ले लिया गया. जब छात्रा ने अपना नामांकन करा लिया तो उसके बाद विवि ने केवल फोर्थ सेमेस्टर के नामांकन में शुल्क नहीं लिए जाने संबंधी निर्देश जारी कर दिये. इसी को आधार बनाकर सोमवार को छात्र संवाद में छात्रा समस्या लेकर पहुंची थी. छात्रा का कहना था कि कुछ छात्राओं से नामांकन के बदले शुल्क लिया गया था, अन्य छात्रों को पैसा नहीं लगा है. छात्रा ने शुल्क वापस किए जाने की मांग की है. दूसरी ओर पिछले वर्ष हुई लाॅ की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से वंचित छात्र-छात्राओं ने दोबारा परीक्षा कराए जाने या लाॅ कोर्स में नामांकन की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर छात्र संवाद में पहुंचे थे.विद्यार्थियों का कहना था कि कई बार विश्वविद्यालय का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी फैसला नहीं हो सका है. विवि की ओर से बताया गया है कि छात्रों की मांग को परीक्षा बोर्ड की बैठक में पेश किया जायेगा. दूसरी ओर आरडीएस काॅलेज की छात्रा नीलम ने छात्र संवाद में डिग्री नहीं मिलने की शिकायत की. बताया कि जल्द ही समस्या को दूर किया जायेगा. वहीं कुछ छात्रों ने अंकपत्र में सुधार करने के लिए आवेदन दिया है. संवाद में डीएसडब्ल्यू डाॅ आलोक प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, डिप्टी कंट्रोलर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन