Muzaffarpur : बाइक की ठोकर से सड़क पार कर रहे पुजारी की मौत

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : बाइक की ठोकर से सड़क पार कर रहे पुजारी की मौत

Muzaffarpur : बाइक की ठोकर से सड़क पार कर रहे पुजारी की मौत

विज्ञापन

एनएच-28 पर मुशहरी राम गांव के पास हुई घटना बाइक चालक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित मुशहरी राम गांव के निकट बुधवार को पल्सर बाइक सवार ने 80 वर्षीय वृद्ध को ठोकर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़ वृद्ध की पहचान विशुनपुर बघनगरी निवासी उमाकांत झा के रूप में हुई़ घटना के संबंध में बताया गया कि वृद्ध मंदिर के पुजारी थे और घटना के समय सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से समस्तीपुर की ओर जा रहे बाइक सवार ने पुजारी को ठोकर मार दी़ इसके बाद बाइक पलट गयी़ घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पर पहुंच कर थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने दोनों घायलों को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में पुजारी ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ वहीं बाइक सवार मो जसीम सकरा प्रखंड के पैगंबरपुर गांव के निवासी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन