लॉ कोर्स में दाखिले के लिए खुला पोर्टल,

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
लॉ कोर्स में दाखिले के लिए खुला पोर्टल,

Portal open for admission in law courses

विज्ञापन

आवेदकों की संख्या कम होने पर लिया गया फैसला

मुजफ्फरपुर.

बीआरएबीयू ने लॉ कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है. विवि ने यह फैसला आवेदकों की संख्या काफी कम होने के बाद लिया है. इच्छुक विद्यार्थी अब शनिवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस संबंध में शुक्रवार को विवि द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. विवि से जुड़े कॉलेजों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि नामांकन के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाया जाए, क्योंकि अबतक 1400 से भी कम आवेदन दिये हैं. कॉलेजों की मांग व छात्रों के हित को देखते हुए विवि प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है. बता दें कि लॉ कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 15 अक्तूबर को आयोजित की जायेगी. जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह एक अंतिम मौका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन