राज्य स्तरीय प्लेसमेंट ड्राइव में पॉलिटेक्निक के छात्र होंगे शामिल
Updated at : 20 Feb 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्लेसमेंट ड्राइव में पॉलिटेक्निक के छात्र होंगे शामिल
विज्ञापन
-चार सत्र के विद्यार्थी को मिलेगा मौका- 28 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लें
मुजफ्फरपुर.
राज्य स्तरीय प्लेसमेंट ड्राइव में पाॅलिटेक्निक के चार सत्रों के विद्यार्थी शामिल होंगे. इसमें राजकीय पाॅलीटेक्निक से लेकर राजकीय महिला पाॅलीटेक्निक की विद्यार्थी शामिल हो सकेंगी. शैक्षणिक सत्र 22, 23, 24 व 25 में उत्तीर्ण विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकेंगे. प्लेसमेंट ड्राइव में तीन ब्रांचों के विद्यार्थी शामिल होंगे. इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल व ऑटोमोबाइल से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे. इसको लेकर विभाग की ओर से सभी पॉलिटेक्निक के प्राचार्यों को निर्देश जारी किया गया है. कहा गया है कि सभी कालेज अपने स्तर से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसकी जानकारी पहुंचाएं. नवीन राजकीय पालीटेक्निक पटना में तीन मार्च को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाना है. इसके लिए 28 फरवरी तक आनलाइन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. सभी कालेजों को निर्देश जारी किया गया है कि वे अपने प्लेसमेंट सेल के माध्यम से छात्रों को इसमें शामिल होना सुनिश्चित करेंगे. आवेदकों को दसवीं व डिप्लोमा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक होना अनिवार्य है. वहीं उनकी 18 से 23 वर्ष होना जरूरी है. इससे अधिक और इससे कम होने पर उन्हें प्लेसमेंट में शामिल होने का मौका नहीं दिया जायेगा. बताया गया है कि चयन होने पर अभ्यर्थियों का वेतन धीरे-धीरे बढ़ाया जायेगा.फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे शिक्षक
पाॅलिटेक्निक काॅलेजों के शिक्षक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे. पालीटेक्निक के नये पाठ्यक्रम के अनुसार पठन-पाठन और मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया जायेगा. विभाग की ओर से कहा गया है कि आउटकम बेस्ड करिकुलम, लर्निंग अटैनमेंट व पेडागागी की जानकारी होनी जरूरी है. ऐसे में लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम से करिकुलम एंड असेसमेंट आफ लर्निंग आउटकम्स प्रशिक्षण सामग्री तैयार की गयी है. पाॅलिटेक्निक के सभी व्याख्याताओं के लिए यह प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य बनाया गया है. जून से पहले सभी शिक्षकों को ट्रेनिंग पूरा करना है. विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि संचालित पाठ्यक्रमों की सभी गतिविधियों, परीक्षा संबंधी नियमों से अवगत कराने और छात्रों की समस्या को दूर करने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग देना जरूरी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




