डिलीवरी ब्वॉय हत्या के केस में गुनहगारों के करीब पुलिस

Published at :29 Jan 2025 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
डिलीवरी ब्वॉय हत्या के केस में गुनहगारों के करीब पुलिस

डिलीवरी ब्वॉय हत्या के केस में गुनहगारों के करीब पुलिस

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में हुए डिलीवरी ब्वॉय प्रकाश मिश्रा की हत्या के बाद 5.63 लाख रुपये की लूट में पुलिस लुटेरों के करीब पहुंच गयी है. घटना में शामिल सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है. एसआइटी की टीम अपराधियों के परिजन व रिश्तेदारों पर दबिश बढ़ा दी है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस के अधिकारियों की मानें तो जांच सही दिशा में चल रही है. जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा. जानकारी हो कि सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में फ्लिपकार्ट के कार्यालय में नौ की संख्या में अपराधियों ने धावा बोला था. लूटपाट के दौरान सायरन बजने पर एक अपराधी ने डिलीवरी ब्वॉय प्रकाश मिश्रा को गोली मार कर हत्या कर दी थी. एसएसपी सुशील कुमार ने हत्याकांड के खुलासे के लिए सिटी एसपी विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था. टीम लगातार टेक्निकल व मैनुअल इनपुट के आधार पर लुटेरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. कई संदिग्ध को उठाया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन