औराई से शराब के साथ चार धंधेबाज को पुलिस ने दबोचा, कार व बाइक जब्त

Police caught businessman, car and bike seized
संवाददाता, मुजफ्फरपुर औराई थाना क्षेत्र के अतरार गांव में संतोष सिंह के घर शराब अनलोडिंग की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान हथौड़ी थाना के शाहपुर निवासी मणिशंकर कुमार, विजय कुमार, वीरेंद्र कुमार और औराई थाना के अतरार निवासी गोलू कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से 207.75 लीटर विदेशी शराब, दो लक्जरी कार व दो बाइक बरामद की है. कई धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. शराब बरामदगी को लेकर गिरफ्तार चारों समेत 13 धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि औराई थाना क्षेत्र के अतरार गांव में संतोष सिंह के घर पर शराब की खेप अनलोड किया जा रहा है. थानेदार राजा सिंह ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचना से अवगत कराते हुए छापेमारी के लिए पहुंचा. पुलिस टीम को देखते ही शराब अनलोड कर रहे धंधेबाज भागने लगा. इसमें से चार धंधेबाज को खदेड़ कर पकड़ लिया. बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. मौके से दो कार व दो बाइक को जब्त किया गया था. ग्रामीण एसपी ने बताया कि वहां और भी शराब की खेप अनलोड की जानी थी. मणिशंकर पूर्व में भी शराब के मामले में जेल जा चुका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




