Video: मुजफ्फरपुर में फटी गैस पाइप लाइन, खाली कराया गया इलाका, हालात बेकाबू

Updated:
विज्ञापन
Video: मुजफ्फरपुर में फटी गैस पाइप लाइन, खाली कराया गया इलाका, हालात बेकाबू
घटनास्थल की तस्वीर

Muzaffarpur News: बिहार की मुजफ्फरपुर जिला के मारीपुर में पीएनजी सप्लाई की पाइपलाइन फट गई. इससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया. इस दौरान पूरे इलाके के लोग दहशत में आ गए.

विज्ञापन

Muzaffarpur News, देवेश कुमार :मुजफ्फरपुर शहर के मारीपुर इलाके में शनिवार शाम सड़क किनारे बिछी अंडरग्राउंड पीएनजी पाइप लाइन में तेज आवाज के साथ रिसाव शुरू हो गया. गैस रिसाव की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. देखते-देखते सड़कों पर सन्नाटा छा गया. सबसे ज्यादा हड़कंप उस अस्पताल में मचा, जो गैस रिसाव वाली जगह के ठीक बगल में स्थित है. अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच डर का माहौल बन गया. घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है. हालांकि, करीब एक घंटे बाद राहत की सांस तब आयी, जब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लगभग साढ़े सात बजे गैस लीक कर रही पाइपलाइन को बंद कर दिया.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 24 जिलों में अगले 48 घंटे होगी मूसलाधार बारिश! IMD ने मेघगर्जन और वज्रपात पर जारी किया येलो अलर्ट

इस वजह से लीक होने की आशंका

बताया जा रहा है कि जहां पर लीकेज की समस्या हुई, वहां आईओसीएल की तरफ से एक डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट बनाया गया था. इसी प्वाइंट से आसपास के घरों में पीएनजी कनेक्शन जोड़े जाते हैं. आशंका है कि ऊपर डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट होने के कारण किसी वाहन का चक्का पड़ने से वह लीक हो गया. स्थानीय पार्षद एनामुल हक ने घटना की सूचना तुरंत नगर निगम, फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

देर से पहुंची फायर ब्रिगेड और आईओसीएल की टीम

सूचना मिलते ही स्थानीय काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस और नगर निगम की टीम तो तुरंत मौके पर पहुंच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड और आईओसीएल के अधिकारियों व कर्मचारियों को पहुंचने में काफी समय लग गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय रहते गैस रिसाव को बंद नहीं किया जाता और आग लग जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. आसपास घनी आबादी है, कई बड़े रेस्टोरेंट और आवासीय होटल भी स्थित हैं.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन