मौसम खुशनुमा, 24 घंटे में मुशहरी में रिकॉर्ड 126.8 एमएम बारिश दर्ज

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
मौसम खुशनुमा, 24 घंटे में मुशहरी में रिकॉर्ड 126.8 एमएम बारिश दर्ज

मौसम खुशनुमा, 24 घंटे में मुशहरी में रिकॉर्ड 126.8 एमएम बारिश दर्ज

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद रविवार को जिले का मौसम सुहावना बना रहा. सुबह से शाम तक आसमान में काले घने बादलों का डेरा रहा, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम की स्थिति यह रही कि दिन और रात के तापमान के बीच महज पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया. सुबह में शहर के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई, जिसने मौसम को और अधिक आरामदायक बना दिया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान में बादलों का प्रभाव बना रहेगा और मंगलवार को भी जिले में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

तापमान और मौसम के आंकड़े

अधिकतम तापमान27.0 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान21.8 डिग्री सेल्सियस

हवा की गति2.7 किमी/घंटा

हवा की दिशापुरवा

मुशहरी में सर्वाधिक वर्षा

कृषि विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, बीते 24 घंटों में जिले में सबसे अधिक वर्षा मुशहरी प्रखंड में 126.8 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसके अलावा, बोचहां (102.6 मिमी) और पारू (98.8 मिमी) में भी भारी बारिश हुई. वहीं, मुरौल प्रखंड में सबसे कम 10.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

24 घंटें में हुई बारिश का आंकड़ा

प्रखंड बारिश की मात्रा (मिमी)

औराई 48.4बंदरा 20.2 बोचहां 102.6गायघाट 48.4 कांटी 42.4कटरा 38.4 कुढ़नी 80.6 मड़वन 45.2मीनापुर 55.8मोतीपुर 76.6 मुरौल 10.2 मुशहरी 126.8 पारू 98.8साहेबगंज 77.8सकरा 20.2 सरैया 48.2

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन