विश्वविद्यालय में पहली बार प्लेसमेंट शिविर, पांच स्टूडेंट्स का हुआ चयन

विश्वविद्यालय में पहली बार प्लेसमेंट शिविर, पांच स्टूडेंट्स का हुआ चयन
मुजफ्फरपुर. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी भौतिकी विभाग में प्लेसमेंट सेल की ओर से पहली बार आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में पांच स्टूडेंट्स का चयन किया गया. गुजरात की कंपनी तिरुपति मार्केटिंग की ओर से आयोजित शिविर में चयनित स्टूडेंट्स को शीघ्र ऑफर लेटर दिया जाएगा. उन्हें 2.50 लाख से तक का पैकेज दिया जाएगा. चयनित छात्रों का कार्य स्थल गुजरात होगा. मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर स्टूडेंट्स का चयन किया गया है. प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए, बीसीए, यूजी और पीजी कोर्स के कुल 41 विद्यार्थी शामिल हुए. लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद इसमें से पांच छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया. साक्षात्कार में तकनीकी ज्ञान, एनालिटिकल स्किल्स, कम्यूनिकेशन स्किल्स से लेकर विषम परिस्थिति में कार्य करने की क्षमता आंकी गई. कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर प्रशांत शामिल हुए. वे बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के ही पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं. कैंपस प्लेसमेंट के दौरान पीजी भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो.ललन कुमार झा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. प्रो.झा ने बताया कि एशियन पेंट्स की ओर से पूर्व में ड्राइव का आयोजन हुआ था. इसका भी परिणाम शीघ्र आने वाला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










