पीजी फिजिक्स : विवि ने दिया गड़बड़ियों का रिजल्ट

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
पीजी फिजिक्स : विवि ने दिया गड़बड़ियों का रिजल्ट

PG Physics: University gave the result of irregularities

विज्ञापन

जारी रिजल्ट में खामियां ही खामियां

छात्रों की मांग, उच्चस्तरीय जांच हो

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू के पीजी (भौतिकी) सत्र 23-25 के सेमेस्टर-2 व तीन के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी का आरोप छात्रों ने लगाया है. छात्रों का कहना है कि बिना किसी पारदर्शिता के अंकपत्र जारी कर दिये गये हैं. इससे उनके भविष्य पर संकट है. छात्रों के अनुसार, रिजल्ट में कई तरह की गड़बड़ी है. कुछ छात्रों के अंकपत्र में नंबरों का मेल नहीं बैठ रहा है, जबकि कुछ को कम अंक दिये गये हैं. छात्रों का आरोप है कि विवि प्रशासन ने बिना टेबुलेशन रजिस्टर या आरटीआइ प्रक्रिया का पालन किये ही परिणाम घोषित कर दिए हैं. जिससे यह गड़बड़ी हुई है. आरएन कॉलेज और एसआरपीएस कॉलेज के कई छात्रों ने गड़बड़ी वाले अंकपत्रों को प्रमाण के रूप में भी प्रस्तुत किया है.

छात्र जदयू ने दी आंदोलन की चेतावनी

इस मामले को लेकर छात्र जदयू जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने विवि प्रशासन की लापरवाही को छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बताया. कहा कि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्र जदयू आंदोलन करेगा. उन्होंने परीक्षा नियंत्रक व कुलपति से मामले की जांच कराने की मांग की है. इस दौरान राहुल झा, चंदन, प्रवीण, देवा सिंह, मेहुल सिंह, राजकुमार व विकास कुमार सहित कई छात्र मौजूद थे.

एम- 33

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन