औराई-गरहां-हथौड़ी पथ के किनारे बसे लोगों को मिलेगी वास भूमि

Updated:
विज्ञापन
औराई-गरहां-हथौड़ी पथ के किनारे बसे लोगों को मिलेगी वास भूमि

औराई-गरहां-हथौड़ी पथ के किनारे बसे लोगों को मिलेगी वास भूमि

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर औराई-गरहां-हथौड़ी पथ को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस पथ के किनारे वर्षों से झोपड़ी बनाकर रहने वाले परिवारों को विस्थापित होना पड़ेगा. उनकी पुनर्वास के लिए औराई विधायक ने डीएम से वास भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. डीएम के निर्देशानुसार, अपर समाहर्ता ने औराई, कटरा और बोचहां के सीओ को परिवारों का ब्योरा और वास के लिए उपलब्ध भूमि की रिपोर्ट मांगी है.औराई विधायक ने जिला प्रशासन को इन परिवारों की स्थिति से अवगत कराया और उनके पुनर्वास के लिए वास भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. अपर समाहर्ता ने औराई, कटरा और बोचहां के सीओ को पत्र लिखकर परिवारों का विवरण और वास भूमि की रिपोर्ट मांगी है. सीओ को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र ही रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जा सके. मालूम हो कि औराई-गरहां-हथौड़ी पथ को फोरलेन बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है. इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. सड़क निर्माण के कारण, पथ के किनारे बसे परिवारों को विस्थापित होना होगा. इन परिवारों में कई ऐसे हैं जो वर्षों से यहाँ रह रहे हैं और उनके पास रहने का कोई अन्य ठिकाना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रभात कुमार

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन