शव ले जा रहे लोगों को रोका, कराया पोस्टमार्टम

Published at :15 Feb 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
शव ले जा रहे लोगों को रोका, कराया पोस्टमार्टम

शव ले जा रहे लोगों को रोका, कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत होने का मामला

कमरे से उठ रही थी दुर्गंध, मधुबनी पताही की घटना

अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे पहलेजा घाट

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सदर थाना क्षेत्र मधुबनी पताही गांव में संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ मुकेश ठाकुर (50) की मौत हो गयी. उसका शव कमरे में पड़ा हुआ था. शव से दुर्गंध आ रही थी. परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पहलेजा घाट ले जा रहे थे. इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की है. शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, कमरे को पुलिस सील कर दी है. एफएसएल की टीम को बुलाकर उसकी जांच करायी जायेगी.

हालांकि, घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह- तरह की चर्चा हो रही है. कोई सुसाइड तो कोई मामला संदिग्ध बता रहा है. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या. ग्रामीणों के अनुसार, पताही मधुबनी गांव में शुक्रवार को मुकेश ठाकुर के घर से दुर्गंध आ रही थी. परिवार के सदस्य कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे थे. जिस कमरे में लाश पड़ी था उसकी स्थिति देखकर भी लोग हैरान थे. शव से उठती दुर्गंध को देखकर लोग आशंका जता थे कि मौत कई दिन पहले हुई होगी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन