रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों ने किया हंगामा

रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों ने किया हंगामा
मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल में मंगलवार काे भारी संख्या में मरीज पहुंचे. रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा काउंटर पर मरीजाें की भीड़ के कारण अफरा-तफरी मची रही. सबसे अधिक भीड़ रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रही. सुबह से लेकर दाेपहर तक यहां मरीजाें की भीड़ रही. काउंटर से धीमा टाेकन दिए जाने के कारण मरीज अपना धैर्य खाे बैठें. इसके बाद हंगामा किया. हालांकि सुरक्षा कर्मियाें ने हस्तक्षेप कर उन्हें शांत कराया. बताया जाता है कि उमस वाली गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लाेग माैसमी बीमारियाें के अलावे स्किन डिजिज से पीड़ित हो रहे हैं. अधीक्षक डाॅ बीएस झा ने बताया कि ओपीडी में हर दिन 1100 से अधिक करीब मरीज आ रहे हैं. सभी मरीजाें का इलाज ओपीडी में किया जा रहा है. किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हाे, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. सुबह नौ बजे तक चिकित्सक नहीं आते हैं तो उन्हें शॉ कॉज भी किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




