ePaper

रामदयालु में बरौनी-गाेंदिया से गिर कर खगड़िया के यात्री की मौत

Updated at : 13 May 2024 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
रामदयालु में बरौनी-गाेंदिया से गिर कर खगड़िया के यात्री की मौत

रामदयालु में बरौनी-गाेंदिया से गिर कर खगड़िया के यात्री की मौत

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर रविवार की दोपहर रामदयालुनगर स्टेशन के पास बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई. घटना दोपहर करीब 12:28 बजे की है. घटना की सूचना पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे. युवक को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन सिर में चोट और अत्यधिक रक्त के निकल जाने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान खगड़िया निवासी कुंदन रजक के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर जंक्शन से करीब 12:15 बजे बरौनी गाेंदिया एक्सप्रेस हाजीपुर की ओर निकली. इसी बीच रामदयालुनगर स्टेशन के पास गेट पर लटक कर खड़ा यात्री कुंदन रेलवे ट्रैक के बगल में स्थित पोल से टकराकर गिर पड़ा. सूचना मिलने पर जब जीआरपी पहुंची तो वह खून से लथपथ था. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि रामदयालु में युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना पर जवानों को भेजा गया था. युवक को इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि गोरौल में अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हुई है. अज्ञात की पहचान की जा रही है. किस ट्रेन की चपेट में अधेड़ आया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. आसपास के लोगों से अधेड़ के बारे में जानकारी ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन