मीनापुर में पंचायती राज मंत्री का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

मीनापुर मे कार्यकर्ताओ से विमर्श करते मंत्री दीपक प्रकाश | Prabhat Khabar Network
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का मीनापुर में भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने स्थानीय नेताओं व एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की.
Panchayati Raj Minister: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के शिवहर जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड अंतर्गत मुस्तफागंज बाजार में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया.यह स्वागत राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रदेश महासचिव नंदकिशोर प्रसाद के प्रतिष्ठान 'विनोद वस्त्रालय' के समक्ष आयोजित किया गया था.
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सांगठनिक मुद्दों पर विमर्श
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने स्थानीय नेताओं और एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर एक संक्षिप्त बैठक की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और संगठन से जुड़े विभिन्न सामयिक मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की.
कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर एनडीए एवं रालोमो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो): राष्ट्रीय सचिव रेयाज अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू कुशवाहा, प्रदेश महासचिव नंदकिशोर प्रसाद एवं राकेश आजाद, मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष उदय शंकर कुशवाहा.
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा): किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रितेश कुशवाहा, किसान मोर्चा जिला मंत्री मनोज आजाद, मीनापुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा.
- अन्य गणमान्य: रामबाबू यादव, सुरेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार आनंद, राजदेव प्रसाद, रामप्रवेश यादव, सुबंश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार गुप्ता
पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










