शहर ही छूटा, बाकी इलाकों में झमाझम बारिश

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
शहर ही छूटा, बाकी इलाकों में झमाझम बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शहर का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, लेकिन बारिश सिर्फ आसपास के इलाकों में ही हो रही है.

विज्ञापन

फोटो –

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शहर का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, लेकिन बारिश सिर्फ आसपास के इलाकों में ही हो रही है. मुजफ्फरपुर शहर में बुधवार को भी 10 से 15 मिनट की बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ हो गया. पूरे दिन आसमान में काले बादल छाये रहे. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक जिले में बारिश की संभावना बनी रहेगी. विशेषज्ञों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में कंक्रीट की संरचनाओं व अत्यधिक गर्मी के कारण बादल कम देर तक ठहर पाते हैं. इस वजह से शहर के भीतर कम बारिश होती है, जबकि ग्रामीण इलाकों में तेज व लंबे वक्त तक बारिश देखने को मिलती है.

कुछ ऐसा रहा बुधवार का मौसम

अधिकतम तापमान: 31.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.8 डिग्री कम)

– न्यूनतम तापमान: 25.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.5 डिग्री कम)

– हवा की गति व दिशा: 2.9 किमी/घंटा, पछुआ

– 24 घंटे की बारिश: 5.6 एमएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन