फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

मीनापुर थाना क्षेत्र के तुरकी हथियावर गांव स्थित वार्ड नम्बर-11 से पुलिस ने फंदे से लटके अधेड़ का शव बरामद किया है. मृतक की शिनाख्त हथियावर गांव के जनक राय (81) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

वृद्ध के पुत्र ने पड़ोसी पर मारपीट कर हत्या करने का लगाया आरोप प्रतिनिधि, मीनापुर थाना क्षेत्र के तुरकी हथियावर गांव स्थित वार्ड नम्बर-11 से पुलिस ने फंदे से लटके अधेड़ का शव बरामद किया है. मृतक की शिनाख्त हथियावर गांव के जनक राय (81) के रूप में हुई है. वृद्ध के पुत्र मनोज राय ने पड़ोसी हरिश्चंद्र राय सहित अन्य लोगों पर मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. घटनास्थल पर पहुंचे पीएसआइ रविरंजन ने बताया कि हरिश्चंद्र राय के दालान से शव बरामद किया गया है. पुलिस के पहुंचने से पहले शव को नीचे उतार दिया गया था. फंदे में पीले रंग की रस्सी का उपयोग किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने बताया के लिए आवेदन नहीं मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि वृद्ध की हत्या हुई है या आत्महत्या का मामला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन