जंक्शन पर अब हर स्टॉल पर दिखेगी जरूरी जानकारी, रेलवे ने दी हिदायत

Now important information will be visible
समस्तीपुर कैटरिंग विभाग की टीम पहुंची मुजफ्फरपुर
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
जंक्शन के मल्टी पर्पस स्टॉल (एमपीएस) पर अब यात्रियों के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा. पुराने सोनपुर मंडल से जुड़ी जानकारी को हटाकर नयी जानकारी लगानी होगी. मंडल बदलने के बाद से ही समस्तीपुर मंडल के अधिकारियों की गतिविधियां बढ़ गई है. इसी क्रम में, बुधवार को कैटरिंग विभाग की टीम ने स्टॉल संचालकों को सात जरूरी जानकारियां साफ तौर पर सामने रखने की हिदायत दी है. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ जांच के दौरान अधिकारियों के लिए भी मददगार होगा. अक्सर, पानी की बोतलों और अन्य खाद्य पदार्थों के लिए अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें आती है. इन जानकारियों के सामने रहने से यात्री सीधे शिकायत दर्ज करा पाएंगे. इस नयी व्यवस्था से उम्मीद है कि जंक्शन पर खाद्य सामग्री की कीमतों में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को बेहतर सेवा मिल पाएगी. कई बार महत्वपूर्ण जानकारियों को स्टॉल पर सामान से ढक दिया जाता है.
इन सात जानकारियों को स्टॉल पर रखना होगा अनिवार्य
– लाइसेंसी-प्रोपराइटर का नाम: स्टॉल चलाने वाले व्यक्ति या कंपनी का नाम– लाइसेंस की अवधि: लाइसेंस की वैधता कब से कब तक है
– स्टॉल संख्या: स्टॉल का पहचान नंबर– स्टेशन का नाम: मुजफ्फरपुर जंक्शन
– प्लेटफॉर्म संख्या: स्टॉल किस प्लेटफॉर्म पर स्थित है– शिकायत व सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर: 139
– वाणिज्य नियंत्रण कक्ष समस्तीपुर का मोबाइल नंबर: यह नंबर भी स्टॉल पर दिखना चाहिएडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




