नवविवाहिता प्रेमी संग लाखों का सोना लेकर हुई फरार
Author Prashant kumar
Updated:
विज्ञापन

नवविवाहिता प्रेमी संग लाखों का सोना लेकर हुई फरार
विज्ञापन
संवाददाता मुजफ्फरपुर
नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक नवविवाहिता अपनी चार साल की मासूम बच्ची को लेकर घर से फरार हो गयी और साथ में एक लाख रुपये के आभूषण और नकदी भी ले गयी. पीड़ित पति ने नगर थाने में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी अपनी मौसी के यहां जाने की बात कह कर घर से नकली थी जब देर शाम तक वह मौसी के यहां नहीं पहुंची. तो उसे शक हुआ कि वह अपने प्रेमी संग फरार हो गयी है. देखा कि कमरे में रखे गोदरेज से एक लाख से अधिक के आभूषण और 20 हज़ार नगदी गायब थे. पीड़ित पति ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उसने उसके प्रेमी का नंबर और इंस्टाग्राम आइडी दर्ज करायी है. नगर थानेदार शरद कुमार ने बताया कि महिला के भाग जाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










