इमलीचट्टी पेट्रोल पंप के समीप कचरे के ढेर में फेंका मिला नवजात, सिपाही ने बचायी जान

Published at :29 Jan 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
इमलीचट्टी पेट्रोल पंप के समीप कचरे के ढेर में फेंका मिला नवजात,  सिपाही ने बचायी जान

Newborn found thrown in garbage heap

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमलीचट्टी पेट्रोल पंप के समीप कचरे के ढेर में मंगलवार की देर रात एक नवजात फेंका हुआ मिला. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गयी. नवजात को कंबल में लपेट कर भ्रूण के साथ फेंका गया था. इसी दौरान सदर बी अंचल के निरीक्षक की गाड़ी लेकर चालक सिपाही राम पुकार कुमार उसी रास्ते से गुजर रहे थे. सिपाही की नजर भीड़ पर पड़ी़ उसने देखा कि भीड़ में शामिल लोग सिर्फ नवजात का वीडियो बना रहे थे. कोई उसको उठाने के लिए आगे नहीं बढ़ रहा है. सिपाही नवजात को अपनी गोद में लेकर इलाज कराने के लिए केजरीवाल हॉस्पिटल पहुंचा़ डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया. बच्चे की स्थिति खराब थी. लेकिन, इलाज के बाद उसकी हालत में धीरे- धीरे सुधार हो गया़ नवजात की जान बचाने वाला सिपाही राम पुकार कुमार जो मूल रूप से पटना जिले के बाढ़ थाना के एतवा का रहने वाला है . वह अब बच्चे को गोद लेकर उसकी परवरिश करना चाहता है. सिपाही की इस मानवता को परिवार के सदस्य सराह रहे हैं. नवजात का इलाज करने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि बच्चे का वजन दो किलो 15 ग्राम है. जिस समय भर्ती कराया गया उस समय स्थिति काफी नाजुक थी. पुलिस ने उनको जानकारी दी कि इमलीचट्टी पेट्रोल पंप के समीप कचरे के ढेर में फेंका हुआ था. इसका इलाज जारी है. हालत में तेजी से सुधार हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन