नगर निगम : जलापूर्ति योजना : लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड

Updated:
विज्ञापन
नगर निगम : जलापूर्ति योजना : लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड

नगर निगम : जलापूर्ति योजना : लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड

विज्ञापन

::: शहर में जलापूर्ति योजनाओं में देरी पर महापौर हुईं सख्त, दिये कार्रवाई के आदेश

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

शहर में जलापूर्ति की लंबित योजनाओं को लेकर महापौर निर्मला साहू ने कड़ा रुख अपनाया है. नगर निगम बोर्ड की बैठक में उठे सवालों के बाद गुरुवार को उन्होंने जलापूर्ति से जुड़ी सभी योजनाओं की गहन समीक्षा की. इस दौरान महापौर ने वार्ड नंबर 26, 29 और 48 में पिछले तीन साल से अटकी परियोजनाओं पर नाराजगी जताई. महापौर ने अधिकारियों से पूछा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई. उन्होंने तुरंत ऐसे ठेकेदारों की पहचान कर उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश दिया. महापौर का कहना है कि शहर में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. महापौर की सख्ती ठेकेदारों के लिए एक चेतावनी है जो समय पर काम पूरा नहीं करते, जिससे आम जनता को परेशानी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन