मुजफ्फरपुर : प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, झोपड़ी में मिला शव

Updated at : 06 Sep 2020 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर :  प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, झोपड़ी में मिला शव

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की मां गीता देवी करीब 20 वर्षों से अपने मायके में ही अलग घर बनाकर रह रही थी. ग्रामीण प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या किये जाने की आशंका जता रहे हैं.

विज्ञापन

बंदरा : पियर थाना क्षेत्र के नुनफारा गांव के सबलडीहा टोला में खेत में बनी एक झोपड़ी से एक युवती का शव बरामद किया गया. उसकी हत्या कर खेत में बनी झोपड़ी में ही शव को रख दिया गया था. सुबह में आसपास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान सबलडीहा के ही खेलावन राम की बेटी व चंदेश्वर राम की नतिनी विभा कुमारी के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार की देर रात की है.

लड़की का शव खेत में बनी झोपड़ी में मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की मां गीता देवी करीब 20 वर्षों से अपने मायके में ही अलग घर बनाकर रह रही थी. ग्रामीण प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या किये जाने की आशंका जता रहे हैं.

परिजन ने भी प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या किये जाने की शिकायत पियर थाना में की है, जिसमें गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाया है. हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची पियर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये एसकेएमसीएच भेज दिया है.

पियर थानाध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात नूनफारा गांव में एक युवती का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. शनिवार को पोस्टमार्टम से शव आने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है. मृतक के परिजन ने गांव के ही सत्तन राय और सोनू कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन