मुजफ्फरपुर में 'वीरू' बनी लड़की, समलैंगिक प्यार के अजीबोगरीब जूनून में मोबाइल टावर पर काटा गदर

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल टावर पर चढ़ बबाल करती युवती

मुजफ्फरपुर के तेलिया छपरा गांव में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक युवती अपनी सहेली से शादी करने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों और पुलिस के घंटों के प्रयास के बाद भी उसे नीचे नहीं उतारा जा सका।

विज्ञापन

Muzaffarpur Tower Drama:  फिल्मी पर्दे का मशहूर 'वीरू' तो आपको याद ही होगा, जो 'बसंती' से शादी के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया था. ऐसा ही एक असली और हाई-वोल्टेज ड्रामा गुरुवार को मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया छपरा गांव में लाइव देखने को मिला. लेकिन इस बार ट्विस्ट यह था कि टावर पर कोई 'वीरू' नहीं, बल्कि एक सिरफिरी युवती चढ़ी हुई थी, जो समाज और परिवार की परवाह किए बिना अपनी ही सहेली (प्रेमिका) से शादी रचाने की जिद पर अड़ गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्यार का अनोखा जूनून: जब जिद के आगे बौना पड़ गया समाज

समलैंगिक प्रेम प्रसंग का यह अजीबोगरीब मामला जैसे ही गांव में उजागर हुआ, इलाके में सनसनी फैल गई. जब परिजनों और समाज ने इस लीक से हटकर होने वाले रिश्ते को हरी झंडी देने से साफ इनकार कर दिया, तो प्यार का भूत युवती के सिर चढ़कर बोलने लगा. वह तैश में आई और गांव के पास स्थित एक गगनचुंबी मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर जा पहुंची. उसे इतनी ऊंचाई पर देखकर नीचे खड़े ग्रामीणों के होश उड़ गए और देखते ही देखते तमाशबीनों का हुजूम उमड़ पड़ा.

चिल्लाती रही प्रेमिका और पसीने बहाती रही पुलिस

युवती टावर के ऊपर से लगातार चिल्ला रही थी कि वह अपनी मर्जी की लड़की से ही निकाह/विवाह करेगी, वरना ऊपर से कूदकर जान दे देगी. इस खौफनाक धमकी से नीचे खड़े लोग किसी अनहोनी की आशंका से कांप उठे. सूचना मिलते ही साहेबगंज थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर दौड़ी. पुलिस और स्थानीय लोगों ने लाउडस्पीकर के जरिए मिन्नतें कीं, कसम-वादे दिए, लेकिन युवती टस से मस नहीं हुई. घंटों की भारी मशक्कत के बाद भी उसे सुरक्षित नीचे नहीं उतारा जा सका था. इस 'अतरंगी' प्रेम कहानी और टावर ड्रामे की चर्चा अब पूरे जिले में आग की तरह फैल चुकी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन