Muzaffarpur Weather: दिनभर चलती रही ठंडी हवा, घरों में दुबके रहे लोग, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Updated:
विज्ञापन

अलाव सेंकते लोग

Muzaffarpur Weather: जिले में आज भी सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है. हालांकि, आज अच्छी धूप निकलने की संभावना है. सोमवार को पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही. लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे. वहीं आज को लेकर विभाग ने ताजा अपडेट दिया है. जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: इस साल की सर्दी में पहली बार सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. सुबह में घना कुहासा छाया रहा. वहीं कनकनी भी बढ़ी रही. पूरे दिन आकाश में बादल छाये रहे. पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही. सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो कि 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

सामान्य रहेगा मौसम

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार ने बताया कि मौसम में यह परिवर्तन बादल आने के कारण हुआ है. उन्होंने बताया कि वातावरण में निचला बादल आ गया है. इसके कारण रात के तापमान में गिरावट की संभावना है. उन्होंने बताया कि 24 घंटे के भीतर निचले बादल के छंट जाने की उम्मीद है. उसके बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है. 

कैसा रहेगा आज का मौसम?

आज यानी मंगलवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई. हालांकि, दिन में अच्छी धूप खिलने की संभावना है. आज के तापमान को लेकर बात करें तो मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं दिन भर मौसम साफ रहेगा. पछुआ हवा चलने की संभावना है. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जिले की हवा हुई प्रदूषित   

ठंड के साथ साथ जिले की खराब हवा ने भी लोगों की चिंता बढ़ा रखी है. एक तरफ ठंड ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रखा है तो दूसरी तरफ शहर की खराब प्रदूषित हवा से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. बीते कुछ दिनों से जिले का AQI खराब लेवल पर पहुंच गया है. आज सुबह मुजफ्फरपुर का AQI 204 दर्ज किया गया. इस तरह की खराब वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए बेहद की खराब है. खराब वायु गुणवत्ता की वजह से लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होती है.

ALSO READ: सरकार Vs तेजस्वी Vs पीके… BPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन कैसे बनता जा रहा सियासी लड़ाई का केंद्र?

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन