Muzaffarpur Weather: “दाना” तूफान का असर! जिले में हो सकती है बारिश, तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather

Muzaffarpur Weather

Muzaffarpur Weather: जिले में आज भी दाना तूफान का असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते जिले के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं आसमान में काले बादल भी छाए रहेंगे। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के ओडिशा के तट पर पहुंचने की प्रक्रिया गुरुवार की रात 12 बज कर पांच मिनट से शुरू होकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पूरी हो गयी। ‘दाना’ ओडिशा के धामरा और भीतरकनिका के बीच समुद्र तट से टकराया। ‘दाना’ तूफान के असर से बिहार में दिन के तापमान (उच्चतम तापमान) में तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक की कमी आयी है। ठंडी नमी युक्त हवा के चलते पारे में यह गिरावट आयी है। वहीं मुजफ्फरपुर में भी इस तूफान का असर देखने को मिला। बीते दिन दिन में आसमान में काले बादल छाए रहे। आज के मौसम को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी मौसम में बदलाव देखे जा सकते हैं। बारिश की भी संभावना है। 

हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शनिवार को जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दिन में काले बादल छाए रहेंगे। धूप की लुकाछिपी लगी रहेगी। मौसम में यह बदलाव दाना की वजह से देखा जा रहा है। इसके अलावा IMD ने बताया कि आज कहीं कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। 

राज्य में गिरा तापमान 

इधर, दाना तूफान के चलते राज्य के पूर्वी, दक्षिण- पूर्वी और मध्य बिहार में सामान्य से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। ऐसी बारिश के आसार 26 अक्तूबर को भी हैं। आइएमडी की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार राज्य भर में शनिवार को भी बादल छाये रहेंगे। झारखंड और बंगाल से सटे क्षेत्र में कुछ दिन और बारिश होते रहने का भी पूर्वानुमान है। शुक्रवार को पटना में उच्चतम तापमान सामान्य से चार डिग्री से कम, गया में 5.4 डिग्री, भागलपुर में 6 डिग्री और पूर्णिया में 7.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन