ePaper

Muzaffarpur Weather: एक बार फिर से पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, प्रदूषित हुई जिले की हवा, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

Updated at : 23 Dec 2024 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather

जिले में एक बार फिर से पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

Muzaffarpur Weather: जिले में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है. बीते कुछ दिनों से सर्दी कुछ कम पड़ रही थी. लेकिन, एक बार फिर अब कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है. लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. सुबह में कोहरा भी देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: जिले में एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में वृद्धि की वजह से ठंडी कम महसूस हो रही थी. लेकिन, एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. लोगों को सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. सुबह में कोहरे की मोटी चादर भी देखने को मिल रही है. अधिक कोहरे की वजह से राहगिरों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. आज के मौसम को लेकर विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. आइए, जानते हैं आखिर आज कैसा रहेगा मौसम और ठंड का प्रकोप?

कैसा रहेगा आज का मौसम?

बीते 24 घंटे में ठंड का मिलाजुला रूप देखने को मिला है. दिन में अच्छी धूप तो रात में कड़ाके की सर्दी महसूस हुई. रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है. सुबह में ठंड का एहसास होगा वहीं दिन चढ़ते ही अच्छी धूप खिलेगी, जिससे लोगों को काफी राहत मिलने वाली है. आज यानी सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में आसमान साफ रहेगा. अगले चार से 5 दिनों तक मौसम में खास कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है.

मौसम से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

308 पर पहुंचा जिले का AQI 

एक तरफ ठंड ने तो दूसरी तरफ शहर की खराब वायु गुणवत्ता ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी है. बीते कुछ दिनों से जिले का AQI खराब लेवल पर पहुंच गया है. आज सुबह मुजफ्फरपुर का AQI 308 दर्ज किया गया. इस तरह की खराब वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए बेहद की खराब है. खराब वायु गुणवत्ता की वजह से लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होती है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ALSO READ: Bihar News: बिहार को मिलेगी बाढ़ से मुक्ति! तीन नदियों पर नए बराज का होगा निर्माण

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन