Muzaffarpur Weather: बूंदा बांदी से बदला मौसम, दिन में भी कनकनी का एहसास, जानिए आज का लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट

Bihar weather
Muzaffarpur Weather: जिले में शनिवार को हुई बूंदा बांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. रात के तापमान में गिरवाट आई है. हालांकि, आज सुबह से ही अच्छी धूप निकली है. मौसम विभाग ने आज के वेदर को लेकर ताजा अपडेट दिया है. जानिए कैसा रहेगा आज मौसम?
Muzaffarpur Weather: मौसम विभाग की तरफ से बूंदा बांदी के पूर्वानुमान के बीच शनिवार को मौसम बदल गया. दोपहर बाद कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई. आसमान में बादल और धूप की धमक कम होने से दिन में भी कनकनी के साथ ठंड का एहसास हुआ. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अगले दो दिनों के अंदर तापमान में और गिरावट के आसार हैं. बताया जाता है कि पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर बिहार का मौसम बदलेगा. तापमान के साथ कनकनी बढ़ने की भी संभावना है.
कैसा रहेगा आज का मौसम?
आज यानी रविवार को सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई. लोगों को कनकनी वाली ठंड महसूस हुई है. हालांकि, दिन चढ़ते ही धूप निकलने लगी है. दिन में अच्छी धूप होने की संभावना है. बीते दिन की बारिश के बाद इस धूप से लोगों को काफी राहत महसूस होने वाली है. आज के तापमान को लेकर बात करें तो रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है. आसमान साफ रहेंगे.
मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खराब स्तर पर पहुंचा जिले का AQI
ठंड के साथ साथ जिले की खराब हवा ने भी लोगों की चिंता बढ़ा रखी है. एक तरफ ठंड ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रखा है तो दूसरी तरफ शहर की खराब प्रदूषित हवा से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. बीते कुछ दिनों से जिले का AQI खराब लेवल पर पहुंच गया है. आज सुबह मुजफ्फरपुर का AQI 285 दर्ज किया गया. इस तरह की खराब वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए बेहद की खराब है. खराब वायु गुणवत्ता की वजह से लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




