Muzaffarpur: लकड़ीढ़ाही में दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद रोड़ेबाजी व चाकूबाजी , वाहनों में तोड़फोड़
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Oct 2024 8:00 AM
Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के लकड़ीढ़ाही मोहल्ले में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद जमकर बवाल हुआ . बाइक से आये दो दर्जन से अधिक युवाओं ने मोहल्ले में जमकर रोड़ेबाजी कर दी. सड़क पर खड़ी आधा दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ कर दिया.
Muzaffarpur: लकड़ीढ़ाही मोहल्ले में सोमवार को वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद जमकर बवाल हुआ . बाइक से आये दो दर्जन से अधिक युवाओं ने मोहल्ले में जमकर रोड़ेबाजी कर दी. सड़क पर खड़ी आधा दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ कर दिया. रोड़ेबाजी में कई घरों का शीशा टूट गया. मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर हमलावर युवकों को पकड़ना चाहा तो वे लोग अंधाधुंध चाकू भांजने लगा. इसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद सभी हमलावर युवक मौके से फरार हो गया. रोड़ेबाजी व तोड़फोड़ के बाद मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए. सिकंदरपुर थानेदार रमण राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझा- बुझा कर मामले को शांत कराया. चाकूबाजी में जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं, तनाव को देखते हुए पुलिस टीम लकड़ीढ़ाही में कैंप कर रही है. थानेदार रमण राज ने बताया कि चाकूबाजी में जख्मी युवक के परिजन को थाने में लिखित शिकायत देने को कहा है. अखाड़ा खेलने के विवाद में यह मारपीट व तोड़फोड़ हुआ है. हमलावर युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा.

अखाड़ा खेलने को लेकर शनिवार की रात दोनों गुट में हुई थी भिड़ंत
जानकारी के अनुसार, लकड़ीढाही स्थित पूजा समिति व हमलावर पक्ष के लड़कों के बीच में विसर्जन के दौरान अखाड़ा खेलने को लेकर शनिवार की रात विवाद हुआ था. पूजा समिति के सदस्य सिर्फ सदस्य व पूजा में सहयोग करनेवाले लोगों को ही अखाड़ा खेलने की अनुमति दे रहे थे. वहीं, बाहरी लड़के जो पूजा कमिटी से नहीं जुड़े थे वह भी अखाड़ा खेलने को लेकर जिद कर रहे थे. हालांकि, पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया. सोमवार की सुबह लकड़ीढ़ाही चौक पर मछली का कारोबार करने वाले उत्तम कुमार के दुकान पर सुबह में बाइक सवार आधा दर्जन युवक आया और डाइगर और बांस से हमला कर दिया. उसपर जो डाइगर चलाया वह मछली को लग गया. हमलावरों ने मछली को फेंक दिया और दुकान से सेल का पैसा लूटकर लेकर चले गए. उत्तम कुमार का कहना है कि हमलावर युवक कह रहा है कि कोठी का जो – जो लड़का अखाड़ा खेला है उस सभी को खींच कर मारेंगे. हमलावर युवकों ने उसकी मां के साथ भी मारपीट किया है.
घर पर कर रहे थे रोड़ेबाजी, हथियार लहरा रहे थे हमलावर
लकड़ीढ़ाही मोहल्ले को लोगों का कहना था दो दर्जन से अधिक बाइक सवार हमलावर मोहल्ले में पूरी तरह से रोड़ेबाजी करके व हथियार लहराकर दहशत फैला दिया है. उत्तम के साथ मारपीट होने के बाद मोहल्ले के अधिकांश पुरुष सदस्य थाने पर शिकायत करने पहुंचे थे. महिलाएं व लड़कियों के साथ गाली- गलौज कर रहे थे. मोहल्ले के एक लड़का उनको पकड़ना चाहा तो उसपर चाकू से हमला कर दिया. इसमें वह जख्मी हो गया. सभी हमलावर युवकों की पहचान कर ली गयी है. वे लोग वर्चस्व जमाने के लिए चाकूबाजी, रोड़ेबाजी व वाहनों में तोड़फोड़ किया है.
इसे भी पढ़ें: Gaya से सप्ताह में दो दिन चलेगी जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन, जानें समय-रूट और तिथि
निकाल लीजिए रजाई-कंबल, बिहार में बदला मौसम का मिजाज, ठंड ने दी दस्तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










