ePaper

14वीं राज्यस्तरीय वुशु स्पर्धा में मुजफ्फरपुर अव्वल

Updated at : 22 Jun 2024 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
14वीं राज्यस्तरीय वुशु स्पर्धा में मुजफ्फरपुर अव्वल

14वीं राज्यस्तरीय वुशु स्पर्धा में मुजफ्फरपुर अव्वल

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. 14वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर/ जूनियर/ सीनियर बालक व बालिका वुशु प्रतियोगिता का समापन हुआ. मुख्य अतिथि डॉन बॉस्को स्कूल के डॉक्टर कोशी वैद्ययान व प्रिंसिपल प्रियंका पायल, सुमन मिश्रा महासचिव बिहार वुशु संघ, शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष सिवान वुशु संघ, प्रियंका देवी महासचिव सिवान वुशु संघ रहे. समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों के अभिनंदन व स्मृति चिह्न देकर किया गया. वहीं मुख्य अतिथि प्रियंका पायल आयोजन सचिव मास्टर सोनू के द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया. इस प्रतियोगिता में 31 गोल्ड 14 रजत 9 कांस्य पदक प्राप्त करते हुए 278 अंक के साथ पहला व ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब गुरु दिनेश मिश्रा मार्शल आर्ट्स अकादमी मुजफ्फरपुर ने जीत लिया. वहीं दूसरे स्थान पर 178 अंक प्राप्त कर भोजपुर जिला व 90 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान बक्सर जिला रही.सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जिले को ट्रॉफी प्रदान की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन