Muzaffarpur Ramdayalu Gumti: तीन रात बंद रहेगी रामदयालु गुमटी, निकलने से पहले जान लें नया रूट

Muzaffarpur Ramdayalu Gumti: तीन रात बंद रहेगी रामदयालु गुमटी, निकलने से पहले जान लें नया रूट
मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए जरूरी खबर है. रामदयालु नगर-तुर्की रेलखंड पर स्थित रामदयालु गुमटी तीन दिनों तक रात के समय सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी. रेलवे इस दौरान रबरयुक्त रोड सरफेस की ओवरहॉलिंग और रेलपथ की मरम्मत करेगा.
Muzaffarpur Ramdayalu Gumti: मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे की ओर से रामदयालु नगर-तुर्की रेलखंड पर स्थित समपार संख्या-7 स्पेशल (रामदयालु गुमटी) को तीन दिनों तक रात के समय सड़क यातायात के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है. रेलवे यहां रबरयुक्त रोड सरफेस की ओवरहॉलिंग और रेलपथ मरम्मत का आवश्यक कार्य कराएगा. ऐसे में इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना होगा.
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद
रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 7 जुलाई से 9 जुलाई तक लगातार तीन दिनों तक हर रात रात 10 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक रामदयालु गुमटी पूरी तरह सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी.
रेलवे ने बताया कि यह कार्य रेल यात्रियों और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है. इस दौरान गुमटी पर रबरयुक्त रोड सरफेस की ओवरहॉलिंग और रेलपथ की मरम्मत की जाएगी.
इस रास्ते से कर सकेंगे आवागमन
मरम्मत कार्य के दौरान लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है.
रेलवे प्रशासन ने बताया है कि इस अवधि में वाहन चालक और आम नागरिक खबड़ा समपार संख्या-4 स्पेशल (खबड़ा गुमटी) का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं. लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए यात्रा की योजना पहले से बना लें.
सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा
सहायक मंडल अभियंता (दक्षिण) सोगारथ पासवान ने मरम्मत कार्य के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) से दंडाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया है.
रेलवे का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद गुमटी को फिर से सामान्य आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा. ऐसे में तीन दिनों तक रात के समय इस मार्ग का उपयोग करने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्ते से ही सफर करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










