मुजफ्फरपुर आयोजना क्षेत्र का होगा अपना कार्यालय, शहर में जमीन की तलाश हुई तेज
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur Planning Area to have its own office
विज्ञापन
::: जमीन खोजने की जिम्मेदारी मिली जिलाधिकारी को, सरकार ने भेजा स्मार पत्र
::: 00.75 से 01 एकड़ तक जमीन की है आवश्यकता, अभी नगर निगम से चलता है मुजफ्फरपुर आयोजना क्षेत्र का कामकाज
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार का अब अपना कार्यालय होगा. शहरी क्षेत्र में इसके लिए एक एकड़ तक की जमीन की तलाश तेज हो गयी है. राज्य सरकार की तरफ से इसके लिए जिलाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. राज्य सरकार ने प्राधिकार कार्यालय के भवन निर्माण हेतु 00.75 से एक एकड़ जमीन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है. जिलाधिकारी को इसके लिए स्मार पत्र भेजा गया है. बता दें अभी तक आयोजना क्षेत्र प्राधिकार का कार्य नगर निगम से संपन्न हो रहा है. पहले एसडीओ कार्यालय से होता था. एक साल पहले नगर निगम को इसकी जिम्मेदारी मिली है. नगर आयुक्त इसके कार्यपालक पदाधिकारी बनाये गये हैं. कार्यालय के लिए जमीन मिलने से भवन निर्माण का कार्य शुरू हो सकेगा, जिसके बाद प्राधिकार पूर्ण रूप से कार्यशील हो जायेगा. प्राधिकार के सक्रिय होने से मुजफ्फरपुर शहर और आस-पास के क्षेत्रों में नियोजित विकास और अवैध निर्माणों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










