Muzaffarpur News : नीट स्कॉलर गैंग का पर्दाफाश, लग्जरी कारों और फर्जी एडमिट कार्ड के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Published by :Purushottam Kumar
Published at :05 May 2026 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Newsneet-exam-fraud-mbbs-student-mastermind-solver-gang-busted

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News : नीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ हुआ है. मुजफ्फरपुर का एमबीबीएस छात्र अवधेश कुमार इस गिरोह का मास्टरमाइंड निकला. पुलिस ने नगद रुपयों और लग्जरी गाड़ियों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Muzaffarpur News : मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) में धांधली करने वाले एक बड़े अंतर जिला गिरोह का नालंदा पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस हाई-प्रोफाइल स्कॉलर गिरोह का मास्टरमाइंड मुजफ्फरपुर का एक एमबीबीएस (MBBS) छात्र निकला है. पावापुरी पुलिस ने इस मामले में गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य सरगना की तलाश में छापेमारी जारी है.

MBBS और B.Tech छात्र चला रहे थे सिंडिकेट

पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी अवधेश कुमार मुजफ्फरपुर के सिवाइपट्टी का निवासी है और पावापुरी विम्स कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय सत्र का छात्र है. उसके साथ गिरफ्तार पंकज कुमार बीटेक है, जो कथैया का रहने वाला है. वहीं तीसरा आरोपी अमन कुमार सिंह मोतिहारी का है. गिरोह का मुख्य संचालक उज्ज्वल राज उर्फ राजा बाबू फिलहाल फरार है, जो खुद भी मेडिकल का छात्र बताया जा रहा है. इन शातिरों के पास से एक स्कॉर्पियो, ब्रेजा कार और डैशबोर्ड में छिपाकर रखे गए 2,95,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं.

व्हाट्सएप चैट और स्कैनर से खुला राज

पुलिस की जांच में अवधेश के मोबाइल से नीट परीक्षा के फर्जी एडमिट कार्ड और व्हाट्सएप पर पैसों के लेनदेन से जुड़े चौंकाने वाले चैट मिले हैं. यह गिरोह मोटी रकम लेकर असली परीक्षार्थी की जगह स्कॉलर बैठाने का खेल खेलता था. डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस गैंग का नेटवर्क मुजफ्फरपुर के साथ-साथ औरंगाबाद, जमुई और वैशाली तक फैला हुआ है. पुलिस अब मोबाइल डेटा के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान करने में जुटी है.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Purushottam Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन