Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बैंक से निकलते ही महिला से 50 हजार की छिनतई

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 21 May 2026 9:34 PM

विज्ञापन

बैंक से निकलते ही महिला से 50 हजार की छिनतई

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के तुर्की में एसबीआई शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झोला छीन लिया. सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटे हैं.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े छिनतई की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तुर्की शाखा से पैसे निकालकर बाहर निकली एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपयों से भरा झोला झपट लिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

तुर्की हाईस्कूल के पास बदमाशों ने मारा झपट्टा

पीड़ित महिला की पहचान तुर्की बड़कुरवा निवासी तारा देवी के रूप में हुई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे किसी जरूरी काम के लिए बैंक से पचास हजार रुपये की निकासी करने आई थीं. बैंक से पैसे निकालने के बाद उन्होंने रुपयों को एक झोले में सुरक्षित रख लिया और पैदल ही अपने घर के लिए रवाना हुईं. इसी बीच, जैसे ही वह तुर्की हाईस्कूल के समीप पहुंचीं, सामने से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से रुपयों से भरा झोला जबरन झपट लिया.

तुर्की ओवरब्रिज की तरफ भागे बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शातिर अपराधी तेजी से बाइक चलाते हुए तुर्की ओवरब्रिज की तरफ फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंपमचगया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ (टू) पश्चिमी अनिमेष चन्द्र ज्ञानी तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित महिला से घटना की पूरी जानकारी ली और बैंक सहित आसपास के रास्तों का मुआयना किया. एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं और नाकेबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

मुजफ्फरपुर कुढ़नी से अजय कुमार

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन