Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर डीएम के नाम पर बना फर्जी व्हाट्सएपअकाउंट: वियतनाम के नंबर से साइबर अपराधियों ने रची बड़ी साजिश

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 20 May 2026 9:03 PM

विज्ञापन

डीएम के नाम पर बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट:

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के नाम पर साइबर ठगों ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया है. वियतनाम के नंबर से संचालित इस प्रोफाइल को लेकर डीएम ने लोगों को सचेत करते हुए जांच के आदेश दिए हैं.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइबर अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी (डीएम) सुब्रत कुमार सेन से जुड़ाहै. साइबर ठगों ने जिलाधिकारी के नाम और उनकी तस्वीर का दुरुपयोग कर व्हाट्सएप पर एक फर्जी अकाउंट बना लिया है. मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है. उन्होंने आम लोगों से ऐसे संदेशों से सतर्क रहने की अपील की है, साथ ही साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू करा दी है.

वियतनाम का है मोबाइल नंबर, जांच में जुटी पुलिस और साइबर सेल

मिली जानकारी के अनुसार, उक्त फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट मोबाइल नंबर 84392703201 से बनाया गया है, जो जांच में वियतनाम का पाया गया है. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस व्हाट्सएप अकाउंट से उनका कोई संबंध नहीं है. मामले की आधिकारिक सूचना पुलिस विभाग और साइबर सेल को दे दी गई है. पुलिस अपराधियों की कुंडली खंगालने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है.

अधिकारियों का नाम लेकर ठगी की बड़ीसाजिश: डीएम

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार के फर्जी अकाउंट लोगों को भ्रमित करने के साथ-साथ साइबर ठगी, गलत सूचना फैलाने और निजी जानकारी हासिल करने का माध्यम बनते जा रहे हैं. साइबर अपराधी अक्सर सरकारी अधिकारियों या प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम से अकाउंट बनाकर लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करते हैं. इसके बाद वे आर्थिक सहायता, बैंकिंग जानकारी या अन्य गोपनीय सूचनाएं मांगते हैं. उन्होंने साफ किया कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी सोशल मीडिया मैसेंजर के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से पैसे की मांग नहीं करता है.

डिजिटल सुरक्षा को लेकर अपील, हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें सूचना

डीएम ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी है. उन्होंने केवल सत्यापित एवं आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को ही फॉलो करने और संदेह होने पर तुरंत रुकने की बात कही. जिलाधिकारी ने जिलावासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट या किसी अन्य संदिग्ध प्रोफाइल से संदेश प्राप्त होता है, तो उसकी स्क्रीनशॉट सहित सूचना तत्काल स्थानीय थाना, साइबर सेल या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें.

मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन