Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में कृषि महाकुंभ: उन्नत बीजों और वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगा उत्पादन, जुटे सैकड़ों किसान

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 21 May 2026 9:10 PM

विज्ञापन

उन्नत बीजों और वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगा उत्पादन, जुटे सैकड़ों किसान

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के बोचहा में आयोजित कृषि महाकुंभ में पूर्व मंत्री रामसूरत राय और विधायक बेबी कुमारी ने शिरकत की. उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए उन्नत बीजों के इस्तेमाल पर जोर दिया.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड अंतर्गत मोर चौमुख गांव में पायोनियर कंपनी के तत्वधान में ‘कृषिमहाकुंभ’ का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय और स्थानीय विधायक बेबी कुमारी शामिल हुईं. नेताओं ने किसानों को संबोधित करते हुए खेती को उन्नत बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया.

प्रधानमंत्री की योजनाओं से कृषि क्षेत्र को मिल रहा बढ़ावा: रामसूरत राय

कृषि महाकुंभ को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां कृषि को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक काम हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों का ही नतीजा है कि आज बाजार में किसानों के लिए एक से बढ़कर एक उन्नत और उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध हैं, जिससे पैदावार में भारी बढ़ोतरी हो रही है.

एक दर्जन से अधिक कल्याणकारी योजनाएं सक्रिय: विधायक बेबी कुमारी

स्थानीय विधायक बेबी कुमारी ने कार्यक्रम में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वर्तमान में एक दर्जन से अधिक कल्याणकारी योजनाएं सीधे तौर पर किसानों के हित में चलाई जा रही हैं, जिसका सीधा आर्थिक लाभ किसानों के बैंक खातों में पहुंच रहा है. उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि आगे भी जनहित के कार्य जारी रहेंगे और जनता अपनी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क कर सकती है.

सही समय पर सही बीज का चुनाव बेहद जरूरी

पायोनियर कंपनी के अधिकारी अश्विनी सिंह और अंशुमान पांडे ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर सिखाए. उन्होंने बताया कि सही समय पर सही बीज का चुनाव करके ही अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है. कंपनी साल के 360 दिन बीज बोने से लेकर फसल काटने तक किसानों के बीच रहकर सही सुझाव देती है. इस मौके पर धीरज कुमार, गौरव कुमार, अमित कुमार, सुरेश मुखर्जी, संतोष कुमार, बजरंगी कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रगतिशील किसान उपस्थित थे

मुजफ्फरपुर के बोचहा से चंद्रभूषण कुमार रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन