Muzaffarpur News: BRABU हॉस्टल आवंटन का नया नियम, छात्राओं को कोर्स के आधार पर मिलेगा कमरा

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में अब छात्राओं को कोर्स के आधार पर हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे. पीजी, स्नातक और पीएचडी शोधार्थियों के लिए अलग-अलग भवन आरक्षित किए गए हैं. अनुशासन बेहतर बनाने के लिए विवि ने यह कदम उठाया है. जानिए खबर विस्तार से…
Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) प्रशासन ने छात्रावासों की व्यवस्था में सुधार और शैक्षणिक अनुशासन को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है. अब विश्वविद्यालय के महिला छात्रावासों में छात्राओं को उनके कोर्स के आधार पर अलग-अलग भवनों में रखा जाएगा. प्रशासन ने मिक्स अलॉटमेंट की पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया है.
कोर्स के आधार पर आरक्षित हुए हॉस्टल
नई व्यवस्था के तहत महिला हॉस्टल संख्या-1 को केवल पीजी (Post Graduate) छात्राओं के लिए और हॉस्टल संख्या-4 को विशेष रूप से पीएचडी शोधार्थियों के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं, स्नातक (UG) की छात्राओं के लिए अलग भवन निर्धारित किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि अलग-अलग कोर्स की छात्राओं के एक साथ रहने से पढ़ाई का माहौल प्रभावित होता था, जिसे अब व्यवस्थित किया जा रहा है.
छात्र नायकों का होगा चुनाव, जल्द जारी होगा आदेश
विश्वविद्यालय प्रबंधन अगले एक-दो दिनों में इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर देगा. छात्राओं के बाद यही व्यवस्था पुरुष छात्रावासों में भी कड़ाई से लागू की जाएगी. इसके साथ ही छात्रावासों के संचालन को सुचारू बनाने के लिए छात्र नायक और सचिव का चुनाव भी कराया जाएगा. यदि चुनाव में देरी होती है, तो मेरिट के आधार पर इनका चयन किया जाएगा. इस पहल से विवि परिसर में शैक्षणिक माहौल और अनुशासन में सुधार की उम्मीद है.
मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट प्रेमांशु शेखर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










