Muzaffarpur News: सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला, चालकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 20 May 2026 9:55 PM

विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए चालकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Muzaffarpur News:बिहार परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए चालकों का अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है. सरकारी चालकों के लिए रविवार को ट्रेनिंग अनिवार्य है, जिसमें लापरवाही बरतने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर बिहार सरकार के परिवहन विभाग (बिहार सड़क सुरक्षा परिषद्) ने राज्य में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी वाहन चालकों के लिए अनिवार्य संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है. इसी आलोक में जिला परिवहन कार्यालय में चालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और दुर्घटना दर में कमी लाना है.

प्रत्येक रविवार को सरकारी चालकों के लिए ट्रेनिंग अनिवार्य, लापरवाही पर एक्शन

परिवहन विभाग द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिला स्तर पर आयोजित होने वाला यह प्रशिक्षण सत्र प्रति बैच 100 चालकों के लिए 1.5 घंटे का निर्धारित किया गया है. सरकारी वाहन चालकों के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा. विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि कोई सरकारी चालक इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित रहता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

जेब्रा क्रॉसिंग से लेकर ‘गोल्डनऑवर’ तक की दी गई विस्तृत जानकारी

इस विशेष शिविर में एमवीआइ, इएसआइ और बीएमएस ट्रेनर द्वारा चालकों को जेब्रा क्रॉसिंग नियम, ट्रैफिक संकेत, सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार और मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गयी. इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण विषय, दुर्घटना के बाद के ‘गोल्डनऑवर’ (शुरुआती एक घंटा) में घायलों को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में भी जागरूक किया गया. प्रशिक्षण लेने वाले सभी चालकों को सड़क सुरक्षा की पुस्तिका और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा.इस शिविर में लगभग पचास चालकों ने भाग लिया और सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया. मौके पर एडीटीओ कुमार विवेक, एडीटीओ राजू कुमार, एमवीआई राकेश रंजन, अरविंद कुमार, पंकज कुमार, रंजन गुप्ता सहित परिवहन कार्यालय के कई अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन