Muzaffarpur News: दो मासूम बच्चियों को जबरदस्ती साथ ले जा रही थी महिला, भीड़ ने जमकर पीटा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Mar 2025 8:35 PM
मौके पर मौजूद भीड़
Muzaffarpur News: महिला के पास एक झोला मिला इसमें उसका आधार कार्ड जिसपर नसीमा खातून, पति का नाम समद व पता कन्हौली मठ लिखा हुआ है. झोला में, गुब्बारा, दो सिम कार्ड, व्हाइटनर का खाली डब्बा खैनी व आदि नशा का सामान मिला है.
Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी मोहल्ले में बच्चा चोरी के आरोप में आक्रोशित भीड़ ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी. वहीं, दूसरी फरार हो गयी. महिला बहलखाना रोड के ही दो मासूम बच्चियों का हाथ पकड़ कर जबरन अपने साथ ले जा रही थी. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जुटे और महिला को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दिया. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. महिला को भीड़ से निकाल कर थाने ले आयी.
अजीब हरकत करने लगी महिला
थाने पर भी महिला अजीब हरकत करने लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चा को जबरन अपने साथ ले जाने में दो महिला शामिल थी. एक भीड़ को जुटता देखकर फरार हो गयी. पुरानी गुदरी मोहल्ले के लोगों का कहना था कि बहलखाना रोड के ही दो सगी बहन एक की उम्र पांच व दूसरे की उम्र सात साल है, दोनों मंगलवार की शाम घर से कपड़ा लेकर धोने के लिए लॉन्ड्री में देने जा रही थी थी.
इस बीच पुरानी गुदरी चौक के समीप एक महिला दोनों को अपने पास बुलाया. उससे कुछ बातचीत की और जबरन उनका हाथ पकड़ कर अपने साथ ले जाने लगी. दोनों बच्ची जोर- जोर से चिल्लाने लगी. इस बीच मोहल्ले के जॉन नामक युवक की नजर महिला पर पड़ी तो वह दोनों बच्ची का हाथ छुड़वाया. आसपास के लोग जुट गए और महिला की जमकर पिटाई कर दिया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही है.
बैलुन का लालच देकर बच्चों को फंसाने का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप था कि पकड़ी गयी महिला बच्चा चोर है. उसके झोला में एक पैकेट बैलून मिला है. वह बैलुन का लालच देकर मासूम बच्चों को अपने जाल में फंसाकर उसको अपने साथ ले जाती है.
इसे भी पढ़ें: IPL में धोनी को बॉलिंग करेगा बिहार का यह बॉलर, CSK के लिए चयनित हुआ 23 साल का युवा खिलाड़ी
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










