मुजफ्फरपुर: छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, आठ जवान घायल

Published by : Aniket Kumar Updated At : 09 Jun 2026 12:54 PM

विज्ञापन

हमले में क्षतिग्रस्त कार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पारू में शराब कारोबारी के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ. घटना में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है. पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के पारु से मनीष कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है, जबकि मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.

छापेमारी के दौरान हुआ बवाल

जानकारी के मुताबिक, पारू थाना पुलिस सोमवार की देर रात दामोदरपुर गांव में कथित शराब कारोबारी अजय राय के घर छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया और देखते ही देखते कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

आठ पुलिसकर्मी घायल, चार की हालत गंभीर

हमले में दारोगा पुलकित कुमार, दारोगा पुष्पा कुमारी, सन्नी कुमार, रामभरोस यादव, मोहम्मद मुमताज, अजय कुमार, विवेक कुमार और पंकज कुमार घायल हो गए. इनमें पुलकित कुमार, पुष्पा कुमारी, सन्नी कुमार और रामभरोस यादव की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

पुलिस वाहन को भी पहुंचाया नुकसान

हमलावरों ने पुलिस टीम के साथ-साथ सरकारी वाहन को भी निशाना बनाया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा. सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी मौके पर भेजा गया.

पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने दोबारा छापेमारी अभियान चलाया और भोला राय समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पारू थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन