Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 27 May 2026 7:26 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर बड़ा हादसा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर शराबी ट्रक चालक ने बच्चे को कुचला. मौके पर ही मौत से भड़के ग्रामीणों ने मुसहरी में पीछा कर ड्राइवर को दबोचा और सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया.पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पूसा मार्ग पर स्थित महम्मदपुर में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया. इस भीषण हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

सिर पर चढ़ा ट्रक का चक्का, मौके पर तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी खौफनाक थी कि तेज रफ्तार ट्रक का चक्का सीधे बच्चे के सिर पर चढ़ गया. इसके कारण बच्चे को संभलने या इलाज का भी मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़दिया. इस दर्दनाक दृश्य को देखकर आसपास के लोग अवाक रह गए और पूरे इलाके में चीख-पुकार मचगई.

भागने के प्रयास में कई लोगों को मारी ठोकर

हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी और भागने का प्रयास करने लगा. इसके बाद दर्जनों ग्रामीण ट्रक के पीछे दौड़पड़े. खुद को घिरता देख भागने के चक्कर में शराबी चालक ने रास्ते में भी कई अन्य जगहों पर लोगों को ठोकर मारी, जिससे पूरे मार्ग पर हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मुसहरी में ग्रामीणों ने घेरा, नशे में धुत था चालक

आक्रोशित ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का लगातार पीछा किया और आखिरकार मुसहरी क्षेत्र में जाकर उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया. ग्रामीणों ने आरोपी चालक को तुरंत बंधक बना लिया, जो अत्यधिक शराब के नशे में धुत्त पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.

पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में, सड़क जाम

सकरा थाना पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और शराबी चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है. उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव के साथ मुजफ्फरपुर-पूसा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया. पुलिस की टीम आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन