Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर में पिस्टल दिखा कर शादी समारोह में जा रही महिला से मंगलसूत्र छीना

Published at :11 May 2026 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर में पिस्टल दिखा कर शादी समारोह में जा रही महिला से मंगलसूत्र छीना

पिस्टल दिखा कर शादी समारोह में जा रही महिला से मंगलसूत्र छीना

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में बाइक सवार अपराधियों ने शादी समारोह में जा रही महिला से पिस्टल दिखाकर मंगलसूत्र छीन लिया. घटना के बाद अपराधी फरार हो गए, वहीं सूचना के बाद भी डायल 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची....

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मुखर्जी सेमिनरी रोड में सोमवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से मंगलसूत्र पिस्टल दिखा कर छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी राधा कृष्ण मंदिर की ओर फरार हो गये. बताया जाता है कि छोटी कल्याणी निवासी सुमित्रा साहू अपने भतीजे के साथ पैदल ही एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. मुखर्जी सेमिनरी रोड में बाइक सवार दो अपराधी पीछा करते हुए पहुंचे. एक ने गले से उनका मंगलसूत्र झपट लिया. जब उन्होंने विराध जताया तो दूसरे पिस्टल तान कर गोली मारने की धमकी दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी डायल 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन