Muzaffarpur News:पिता ने शादी से किया इनकार, तो पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क पर लेटा प्रेमी
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 21 May 2026 10:43 PM
पिता ने शादी से किया इनकार, तो पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क पर लेटा प्रेमी(AI IMAGE)
Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की पुलिस चौकी के सामने पिता द्वारा शादी से इनकार करने पर प्रेमी सड़क पर लेट गया. बाद में पुलिस ने युवक को शांत कराया और लड़की के परिजन दोनों की शादी कराने के लिए अपने साथ ले गए.पढे़ं पूरी खबर…
Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की पुलिस चौकी के सामने गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रेमी युवक बीच सड़क पर लेट गया. युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके पिता ने उसकी प्रेमिका से शादी कराने से साफ इनकार कर दिया था. पिता के इस फैसले के विरोध में युवक ने थाने के ठीक सामने मुख्य सड़क पर लेट गया. बीच सड़क पर युवक के लेटने के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और आने-जाने वाले राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई.
पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क से हटाया
थाने के सामने चल रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए. पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क पर लेटे युवक को काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर शांत कराया और सुरक्षा के लिहाज से उसे सड़क से हटाकर किनारे किया. दोनों प्रेमी युगल स्थानीय शेरपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
लड़की के परिजन बोले- हम कराएंगे शादी
मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब लड़के के पिता के अड़ियल रुख को देखकर लड़की के परिजन आगे आए.लड़के के पिता द्वारा शादी से साफ मना किए जाने के बाद, लड़की के घरवाले दोनों प्रेमी युगल को अपने साथ ले गए.लड़की के परिजनों का कहना था कि जब लड़के के परिवार वाले तैयार नहीं हैं, तो वे खुद दोनों की शादी करवाएंगे और उन्हें अपने साथ रखेंगे. इलाके में यह वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है
प्रेमी युगल के परिजन थाने पर पंचायत के लिए थे पहुंचे
जानकारी के अनुसार, दोनों प्रेमी युगल शेरपुर इलाके के रहने वाले हैं. उनके बीच में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है. कुछ दिन पहले दोनों घर से निकल गए और साथ में रहने लगे. दोनों शादी करने की जिद पर अरे थे. ओपी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों के परिजन पंचायत के लिए पहुंचे थे. उनके बीच में शादी को लेकर समझौता भी हो गया था. बाद में लड़का के परिजन शादी से इनकार कर दिया तो लड़का हंगामा करने लगा. बाद में उसको समझा- बुझा कर शांत कराया.
मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










