कांटी में पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे विधायक अजीत कुमार, पोखर में डूबे सुजीत की मौत पर जताया गहरा दुख

Updated:
विज्ञापन
muzaffarpur-news-mla-ajit-kumar-meets-family-of-youth-drowned-in-kanti

परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देते विधायक ई. अजीत कुमार

Muzaffarpur News: कांटी के अकुराहां गांव में पोखर में डूबकर मृत युवक सुजीत के परिजनों से विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी और व्यक्तिगत स्तर पर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: कांटी नगर परिषद क्षेत्र के अकुराहां गांव में पोखर में डूबने से मृत युवक सुजीत के परिजनों से बुधवार को क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने मुलाकात की. उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया.

परिजनों को बंधाया ढांढस

परिजनों से बातचीत के दौरान विधायक ई. अजीत कुमार काफी भावुक नजर आए, मृतक के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

विधायक ने कहा कि सुजीत का असामयिक निधन पूरे क्षेत्र के लिए दुखद है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

समाज ने जताया शोक

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, कामेश्वर सिंह, पप्पू सिंह, नीरज सिंह और देवकांत सिंह सहित अन्य लोगों ने भी मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी.

मंगलवार को पोखर में डूबने से हुई थी मौत

गौरतलब है कि मंगलवार को अकुराहां गांव के एक पोखर में डूबने से सुजीत की मौत हो गई थी. वह अत्यंत गरीब परिवार से था. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह, अब ईंट-भट्ठे से मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन