Muzaffarpur: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 54 पेटी विदेशी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News maniyari police seized foreign liquor bolero smugglers

पुलिस द्वारा जब्त बोलेरो और शराब

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की मनियारी पुलिस ने रघुनाथपुर-मधुबन के पास छापेमारी कर 54 पेटी विदेशी शराब के साथ एक बोलेरो जब्त की है. तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में मनियारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने विशेष रात्रि गश्ती के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद की है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा.

लीची गाछी के पास पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, मनियारी पुलिस की टीम रघुनाथपुर-मधुबन क्षेत्र में गश्ती पर थी. इसी दौरान लीची गाछी चौराहा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो पुलिस को देखकर रुक गई. पुलिस टीम ने जब वाहन की ओर रुख किया, तो चालक गाड़ी छोड़कर झाड़ियों और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन तस्कर का कोई पता नहीं चल सका.

496 लीटर शराब और बीयर जब्त

पुलिस ने जब लावारिस हालत में खड़ी बोलेरो की तलाशी ली, तो दंग रह गए. वाहन के अंदर गुप्त तरीके से 54 पेटियां रखी हुई थीं. इन पेटियों में कुल 496 लीटर विदेशी शराब और बीयर भरी हुई थी. पुलिस ने तत्काल वाहन और शराब को जब्त कर लिया और उसे थाने ले आई. बरामद शराब की कीमत बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है.

तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस

मनियारी थानाध्यक्ष जितेंद्र महतो ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्कर और वाहन चालक के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए उसके मालिक और फरार चालक की शिनाख्त की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मुजफ्फरपुर के मनियारी से श्याम कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन