ePaper

Muzaffarpur News: लोन बना काल! किश्त न जमा कर पाने पर मजदूर ने फांसी लगा दी जान

Updated at : 30 Oct 2024 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
muzaffarpur news

Muzaffarpur News: जिले में एक युवक ने समूह लोन का किश्त न जमा कर पाने की वजह से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सदर थानाक्षेत्र के धर्मपुर का है। पुलिस ने जांच के बाद सुसाइड का मामला बताया है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: सदर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में समूह लोन चुकाने के दबाव मैं मजदूर अर्जुन राम (30) ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. मृतक मूल रूप से कथैया के हरदी का रहने वाला था. वर्तमान में वह अपनी मां, पत्नी व बच्चों के साथ धर्मपुर स्थित ननिहाल में रहता था. घटना सोमवार रात की है. उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गयी थी. वहीं, मां बेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में काम करने के लिए गयी थी. घर में खुद को अकेला पाकर अर्जुन राम ने कर्कट वाले घर में गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मंगलवार की सुबह पड़ोस के ही मामा के एक लड़का घर पर आया तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ था. उसके शोर मचाने के बाद ग्रामीण जुटे सूचना पर सदर थानेदार अस्मित कुमार व अपर थानेदार राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घर में छानबीन करने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया. एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच करायी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद पहुंची पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल था. उनके चीत्कार को देखकर आसपास के लोगों की आंखें नम हो गयी.

किस्त चुकाने के दबाव में दी जान

थानेदार ने बताया कि मृतक ज्यादा लोन ले रखा था. इसी का किस्त चुकाने के दबाव में वह फंदे से लटक कर जान दे दी है. पंचायत समिति सदस्य मो. सरफराज ने बताया कि मृतक अर्जुन राम अपने ननिहाल में रहता था. वह पेंटर व मजदूरी का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. समूह का लोन चुकता नहीं कर पाने के कारण वह बीते कुछ दिनों से तनाव में रह रहा था. पत्नी मायके गयी थी और मां बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने गयी थी. घर में खुद को अकेला पाकर वह फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन