एक दिन पहले गुजरात गए पिता, पानी में डूबने से बेटे की मौत, परिवार में मातम

Updated:
विज्ञापन
muzaffarpur-news-kanti-youth-sujit-kumar-drowned-pond-skmch-postmortem-police-investigation

Muzaffarpur-News-Kanti-Youth-Sujit-Kumar-Drowned-Pond-Skmch-Postmortem-Police-Investigation

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कांटी में पोखर में डूबने से 16 साल के किशोर सुजीत कुमार की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद वार्ड संख्या-1 स्थित एक पोखर से मंगलवार की सुबह एक युवक का शव तैरता हुआ बरामद किया गया. जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई. स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक की पहचान अकुराहा खरगी निवासी बिनोद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई है.

Kanti News: सुबह पोखर में तैरती मिली लाश

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुजीत कुमार सोमवार की शाम अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था. जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो चिंतित मां ने आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन सुजीत का कहीं कोई पता नहीं चल सका. मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने पोखर में एक शव को उपलाते (तैरते) हुए देखा, तो शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद मौके पर वार्ड 1 के पार्षद शंभू राम, वार्ड 2 के पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह और भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए.

चौबीस घंटे पहले गुजरात गए थे पिता

इस दुखद घटना की सबसे दर्दनाक बात यह है कि मृतक सुजीत के पिता बिनोद सिंह महज एक दिन पहले ही आजीविका के लिए गुजरात के लिए घर से निकले थे. पिता के जाने के अगले ही दिन यह हो गया. ग्रामीणों द्वारा सुजीत की शिनाख्त होने के बाद जब उसकी मां को सूचना दी गई, तो वह दौड़ती हुई पोखर पर पहुंची.

मां का रो-रोकर बुरा हाल

बेटे का बेजान शरीर देखकर मां चीत्कार कर उठी. सुबह से ही वह छाती पीट-पीटकर बिलख रही है, जिससे वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि शाम के वक्त शौच करने के दौरान सुजीत का पैर अचानक फिसल गया होगा और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सूचना पर कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दरोगा जितेंद्र कुमार चौरसिया को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकलवाया. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि अकुराहा खरगी इलाके के एक पोखर से युवक का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: जीजाजी के गाने पर संग्राम”: जयमाला के बाद दूल्हा समेत 12 बाराती बने बंधक, गाड़ियों में भारी तोड़फोड़

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन