“जीजाजी के गाने पर संग्राम”: जयमाला के बाद दूल्हा समेत 12 बाराती बने बंधक, गाड़ियों में भारी तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन
muzaffarpur-wedding-clash-bariyarpur-dj-song-violence-marriage-dispute

सांकेतिक तस्वीर

Muzaffarpur Wedding Clash: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर में डीजे पर भोजपुरी गाने की फरमाइश को लेकर बेगूसराय के बाराती और लड़की पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया. कई गाड़ियां तोड़ी गईं और दिनभर पंचायत के बाद शादी हो सकी.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur Wedding Clash: बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त रणक्षेत्र में बदल गया जब डीजे पर बज रहे भोजपुरी गाने को लेकर बाराती और सराती आमने सामने आ गए. मामूली कहासुनी देखते ही देखते लाठी डंडों की मारपीट में बदल गई. इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ हुई और शादी की रस्में बीच में ही रोकनी पड़ी. जिसके कारण शादी की रस्में बीच में ही रोकनी पड़ीं। हालात इस कदर बिगड़े कि जयमाला संपन्न होने के बावजूद रात में विवाह नहीं हो सका

शादी का माहौल अचानक बिगड़ा

घटना रविवार देर रात बाजी बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित मुखिया चौक की है. यहां पवन मुखिया की बेटी की शादी में बेगूसराय से बारात आई थी. स्वागत के बाद बाराती डीजे की धुन पर नाचते हुए दरवाजे की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान डीजे पर भोजपुरी गाना बजने को लेकर विवाद शुरू हो गया.

गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीजे पर मुजफ्फरपुर जिला तोड़ जीजा लगिए गाना बज रहा था. इस पर बेगूसराय से आए कुछ बाराती नाराज हो गए और डीजे संचालक से अपने जिले के नाम का गाना बजाने की मांग करने लगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया.इस गाने के बजते ही बेगूसराय से आए कुछ बाराती उग्र हो गए और उन्होंने डीजे संचालक से अपने जिले के नाम वाला यानी ‘बेगूसराय जिला तोड़ जीजा लगिए’ गाना बजाने की जिद शुरू कर दी। इसी फरमाइश को लेकर दोनों पक्षों के युवक आपस में उलझ गए

लाठी डंडों से हुई मारपीट और तोड़फोड़

देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और लाठी डंडे चलने लगे. इस दौरान तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और शादी का माहौल अफरा तफरी में बदल गया. ग्रामीणों और बुजुर्गों ने किसी तरह बीच बचाव कर स्थिति को शांत कराया.

दिनभर चली पंचायत, मुआवजे के बाद विदा हुई बारात

हालांकि विवाद के बाद दूल्हा पक्ष ने आगे की रस्में रोक दी थीं और दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा. सोमवार को पूरे दिन पंचायत चली जिसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के मुआवजे पर सहमति बनी. देर शाम दोनों पक्षों की सहमति से शादी की शेष रस्में पूरी कराई गई.

पुलिस की प्रतिक्रिया

सकरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई थी. फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की प्रगति राज ने लगातार दूसरी बार जीता सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग का स्वर्ण पदक

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन