Muzaffarpur News: पिस्टल की सफाई के दौरान दरोगा के पैर में लगी गोली, चूर-चूर हुई हड्डी

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: जिले के मीनापुर थाने में तैनात दरोगा को सर्विस पिस्टल की सफाई की दौरान गोली लग गयी. गोली बायें पैर में लगी है. दरोगा को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मीनापुर थाने में तैनात प्रशिक्षु दारोगा रितु रंजन को सर्विस पिस्टल की सफाई की दौरान गोली लग गयी. घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की है. गोली बायें पैर में लगी है. गोली की आवाज सुनने के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मी बैरक में पहुंचे. रितु रंजन को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर, एएसपी पूर्वी शहरियार अख्तर एसकेएमसीएच पहुंचे. दारोगा के पैर का एक्सरे कराया गया है, इसमें पता चला कि गोली पैर से निकल गयी है. हड्डी पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है. हालांकि, डॉक्टरों ने रितु रंजन की हालत खतरे से बाहर बताया है. 

रेड की तैयारी कर रहे थे पुलिसकर्मी

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि गुरुवार की रात स्पेशल ड्राइव होने के कारण मीनापुर थाने के सभी पुलिसकर्मी रेड की तैयारी कर रहे थे. इसी को लेकर हथियार चेक व साफ कर रहे थे. इस दौरान एक बुलेट पिस्टल के अंदर ही रह गया था. मैक्से की कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी ऊपर की ओर ट्रिगर दबाकर करते हैं ताकि वो निश्चिंत हो जाए कि उनकी पिस्टल या रिवॉल्वर में कोई बुलेट नहीं है. लेकिन, पीएसआइ रितु रंजन ने पिस्टल को नीचे करके ट्रिगर दबाया. मिस हैंडलिंग के कारण बुलेट बायें पैर में घुटना से नीचे लग गयी. जिस जगह पर गोली लगी है, वहां की हड्डी पूरी तरह से चूर-चूर हो गयी है. उसका इलाज चल रहा है. इंस्पेक्टर संतोष कुमार रजक ने बताया कि स्पेशल ड्राइव के लिए रेड पर जाने की तैयारी में थे. इसी दौरान पिस्टल की सफाई के दौरान मिस हैंडलिंग से गोली चल गयी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन