Muzaffarpur News:  ट्रेनिंग कैंप में होमगार्ड जवान की मौत, पासिंग आउट परेड की खुशियां मातम में बदलीं

Published by :Purushottam Kumar
Published at :05 May 2026 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News:-home-guard-trainee-jawan-died-suspiciously-sikandarpur-training-camp-passing-out-out-parade

जवान की तस्वीर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर ट्रेनिंग कैंप में पटना के होमगार्ड जवान सोनू कुमार की संदिग्ध मौत हो गई. पासिंग आउट परेड से महज 8 दिन पहले हुई इस घटना से कैंप में मातम है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: सिकंदरपुर स्थित होमगार्ड के आधुनिक प्रशिक्षण कैंप में ट्रेनिंग ले रहे एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक जवान की पहचान पटना जिला के सिगोरी थाना अंतर्गत पतरिंगा गांव निवासी सोनू कुमार (23) के रूप में हुई है. सोमवार की रात करीब आठ बजे सोनू का शव कैंप के मुख्य गेट के पास स्थित मंदिर के समीप मुंह के बल गिरा हुआ मिला.

8 दिन बाद होनी थी पासिंग आउट परेड

सोनू कुमार बीते 15 जनवरी को पटना जिला बल से प्रशिक्षण के लिए मुजफ्फरपुर आया था. विडंबना यह है कि महज आठ दिनों के बाद उसकी ट्रेनिंग पूरी होने वाली थी और पासिंग आउट परेड का आयोजन होना था. होनहार जवान की अचानक मौत से कैंप में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की जानकारी मिलते ही होमगार्ड कमांडेंट अमीर इसरार और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है.

परिजनों से बात करने के कुछ देर बाद हुई घटना

मृतक के ममेरे भाई विकास कुमार ने बताया कि घटना से कुछ ही देर पहले सोनू से फोन पर बातचीत हुई थी. उसने कहा था कि वह मेस में खाना खाने के बाद बर्तन धोने जा रहा है. लेकिन कुछ ही मिनटों बाद उसकी मौत की खबर आ गई. कमांडेंट अमीर इसरार के अनुसार, सोनू दिन भर पूरी मेहनत से ट्रेनिंग में शामिल हुआ था. रात में खाना खाने के बाद वह बैरक की ओर गया था, तभी मंदिर के पास उसे गिरा हुआ देखा गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सोनू की मौत हार्ट अटैक से हुई या सिर के बल गिरने से, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस और होमगार्ड प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा. कमांडेंट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कैंप में जवान को शोक सलामी दी जाएगी और फिर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस ट्रेनी जवानों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है.

मुजफ्फरपुर से चंदन कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Purushottam Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन